अम्बेडकर चौक पर भीम राव अम्बेडकर की 130 जयंती मानयी गयी।।
अम्बेडकर चौक पर भीम राव अम्बेडकर की 130 जयंती मानयी गयी

जेटी न्यूज
घोड़ासहन पूर्वी चंपारण:
स्थानीय शहर के अंबेडकर चौक पर बुधवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती धूमधाम के साथ मनायी गयी ,इस दौरान दर्जनों की संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदमकद प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की नीतियों को बतलाया एवम जीवनी पर प्रकाश डाला,घोड़ासहन 46 के पूर्व जिलापरिसद रामबाबू प्रसाद ने कहाँ की बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के द्वारा लागू किए गए संविधान सामाजिक न्याय की बात को बताता है अंबेडकर साहेब का दलित एवं पिछडो की सामाजिक लड़ाई में उनके महत्वपूर्ण योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता.

मौके पर घोड़ासहन प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार एवं सहकारिता बैंक उपाध्यक्ष अरुण सिंह ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी,जयंती समारोह में मुख्य रूप से घोड़ासहन जिलापरिषद 46 के पार्षद पति रामबाबू प्रसाद, हरेंद्र राम,विनोद यादव, बबलू पासवान,लालबाबू कुशवाहा हरेन्द्र पंडित,कविंद्र कुमार सहित दर्जनों की संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित थे।
Website editor :-savita maurya

