हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जेटी न्यूज़।

समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मुक्तापुर पंचायत के वार्ड 3 गाढ़ा टोला में एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 1 को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी की पहचान गढ़ा टोला वार्ड 3 निवासी रामलाल साहनी के 20 वर्षीय पुत्र राजकुमार साहनी के रूप में की गई। ज्ञात हो कि दिनांक 4-10-2022 को एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था। शव की पहचान नगर निगम क्षेत्र के नए परिसीमन 7 पुराने मुक्तापुर पंचायत के वार्ड 3, गाढ़ा टोला के 40 वर्षीय परमेश्वर चौधरी की पत्नी समुद्री देवी के रूप में की गई है।

तकनीकी अनुसंधान के अनुसार पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राजकुमार साहनी को गिरफ्तार किया। उक्त आशय की जानकारी थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। आपको बता दें कि विगत 2 अक्टूबर को उक्त महिला को घर से बुलाकर मुक्तापुर के गाढ़ा गांव स्थित एक खेत में गला दबाकर हत्या कर कर दी गई थी। वहीं महिला के गर्दन पर जख्म का निशान पाए गए थे। पुलिस ने अवैध संबंध के कारण घटना होने की बात कही है। छापेमारी टीम में अखिलेश राय, राहुल कुमार आदि पुलिस बल शामिल थे।

Related Articles

Back to top button