जमीन कब्जा कर जबरन बना रहा घर। आवेदन दे लगाई न्याय की गुहार।




बिनोद कुमार शर्मा

छौड़ाही (बेगूसराय):- छौड़ाही प्रखंड के धन्नू पोल अमारी गांव में एक व्यक्ति के निजी जमीन पर जबरन घर बनाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। प्रशासन ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।इस संदर्भ में धन्नू टोल अमारी निवासी रामजतन महतो के पुत्र मनोज कुमार महतो ने छौड़ाही ओपी अध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी को दिए आवेदन में कहा है कि खाता संख्या 22 खेसरा संख्या 536 जमाबंदी नंबर 3396 कि जमीन उनके नाम से रजिस्टर्ड है।

कुछ दिन पहले उक्त जमीन पर धन्नू टोल अमारी निवासी रामसेवक महतो और ललिता देवी जबरन गड्ढा खोदकर घर बनाना शुरू कर दिया। रोकने पर मारपीट पर उतारू हो गई।तब अंचल अधिकारी एवं छौड़ाही पुलिस को आवेदन देकर घटना की सूचना दी । मामला चल ही रहा था कि पुनः उक्त जमीन पर जबरन घर बनाना प्रारंभ कर दिया गया। अब राजस्व कर्मचारी सुन नहीं रहे हैं। आवेदक ने अंचलाधिकारी से न्याय दिलाने की मांग की है।अंचलाधिकारी का कहना है कि आवेदन के संबंध में राजस्व कर्मचारी से जानकारी लेते हैं। तब सही जानकारी दे पाएंगे।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button