शाहपुर गांव से एक दूध टैंकर में भरा अंग्रेजी शराब के साथ दो मोटरसाइकिल एवं एक लग्जरी वाहन जब्त

बलिया/बेगूसराय:- गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव से एक लावारिस अवस्था में दूध टैंकर में भरी 135 कार्टून अंग्रेजी शराब को बरामद किया है साथ ही दो मोटरसाइकिल एवं एक चार पहिया लग्जरी वाहन जप्त किया है इस संबंध में थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर छापेमारी किया गया छापेमारी के दौरान शाहपुर गांव से एक दूध टैंकर में भरा अंग्रेजी शराब के साथ दो मोटरसाइकिल एवं एक लग्जरी वाहन जब किया गया है वहीं पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी भागने में सफल रहा पुलिस वाहन मैं रखे कागज के आधार पर वाहन मालिक पर मद्य निषेध एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है वहीं इस मामले में संलिप्त कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी भी कर रही है

Edited By:- savita maurya

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button