प्रखंडवासी प्रशासनिक नियमों की न करें अनदेखी,पैनिक न हो बल्कि सजग रहें-मनोज कुमार

 संवाददाता प्रिया सिंह

बाढ़–अनुमण्डल अंतर्गत अथमलगोला प्रखंड में कोरोना संक्रमण के नए मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं।जबकि स्वास्थ्यकर्मी और स्थानीय प्रशासन अपनी ओर से पूरी तरह से सजगता दिखा रहे है।रविवार को अथमलगोला पीएचसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 33 लोगो को कोरोना निरोधक टीका लगाया गया।जबकि 21 लोगो का आटीपीसीआर जांच हेतु लिया गया।वहीं 37 लोगो की एंटीजन कीट द्वारा की गई जांच में 06 लोग पॉजिटिव निकले।स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आईशोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।साथ ही उन्होंने प्रखंडवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रशासनिक नियमों का शतप्रतिशत पालन जरूर करें।कोरोना से पैनिक होने की जरूरत नही है।बल्कि सजगता दिखाएं।

Edited By :- savita maurya

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button