सबसे बड़ा रेल हड़ताल के नेतृत्व का गौरव जार्ज जी के नाम :दुर्गेश

जे.टी.न्यूज़ ,
समस्तीपुर ::-
लोहिया आश्रम समस्तीपुर स्थित जनता दल यू कार्यालय में देश के महान ट्रेड यूनियन नेता ,समाजवादी नेता और भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री व एनडीए के पूर्व संयोजक जॉर्ज फर्नांडिस की जयंती के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश राय ने कहा कि उनका जीवन सदैव संघर्षों से भरा रहा है, आपातकाल के दौरान दुनिया का सबसे बड़ा रेल हड़ताल के नेतृत्व का गौरव उनके नाम है। मुंबई का ऐतिहासिक टैक्सी आंदोलन और उससे महाराष्ट के सरकार को मजदूरों के मांगो के आगे झुकाने का श्रेय भी उन्ही के नेतृत्व को जाता है। पूर्व सांसद व जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष अश्वमेध देवी ने उनको नमन करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बहुत कुछ सीखने का मौका जीवन में मिला है। श्रद्धांजलि देने वालों में अनस रिजवान, राम नारायण महतो, प्रोफ़ेसर उदित नारायण, सेवानिवृत्त शिक्षक हरिनारायण राय एवं संजीत कुमार शामिल थे।


