विद्युत स्पर्साघात से व्यक्ति हुआ बुरी तरह घायल।

जेटी न्यूज भगवानपुर बेगूसराय -: तेयाय ओपी क्षेत्र के अतरुआ गांव में पुल के पास निर्माण हो रहे एक घर का सेटिरिग कार्य में लगे मजदूर के उक्त घर के पास से गुजर रहे ग्यारह हजार वोल्ट के विद्युत तार से स्पर्साघात से उक्त मजदूर बुरी तरह झुलस गया । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई थी। आनन फानन में उसे घटनास्थल से इलाज के लिए ले जाया गया। उक्त मजदूर की पहचान समाचार लेखन तक नहीं हो पाई थी। मजदूर किसी अन्य गांव का था जो ठिकेदार के माध्यम से कार्य कर रहा था।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button