आरक्षण की प्राप्ति में जातिवार जनगणना विषय भूमिका पर संगोष्ठी सम्पन्न
मनुवादी एवं जाति व्यवस्था समाप्त करने के लिए जातिवार जनगणना जरूरी-डॉ0 अजित

जेटी न्यूज दरभंगा।


भारतीय पिछड़ा शोषित संगठन, दरभंगा शाखा द्वारा आरक्षण की प्राप्ति में जातिवार जनगणना की भूमिका बिषय पर एक बी पी एस एस के दरभंगा जिला अध्यक्ष दिनेश साफी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी का उद्घाटन प्रख्यात चिकित्सक डॉ अजित कुमार चौधरी ने किया, जबकि मुख्य अतिथि के रूप दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय के रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ हरेन्द्र कुमार थे। गोष्ठी में बिशिष्ठ अतिथि प्रोफेसर एस एन चौधरी, प्रो0विकाश सिंह गौतम, प्रो 0 विजय कुमार यादव, प्रो0 सुरेंद्र कुमार सुमन, शिव किशोर राय एवं महेश यादव थे। आगत अतिथियों का स्वागत राजीव कुमार पासवान, धन्यवाद ज्ञापन सुनील कुमार मंडल, विषय प्रवेश बी पी एस एस के प्रदेश अध्यक्ष उमेश राय एवं संचालन राम बुझावन यादव रमाकर ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में डॉ अजित कुमार चौधरी ने कहा कि समाज में क्रमबद्ध (गेडेड) जातिवाद है। जिसमें जातियों में पारस्परिक भेदभाव है, यहां तक की जातियों के अन्दर बिभिन्न उप जातियां हैऔर पारस्परिक श्रेष्ठता का अभाव है। अतः मनुवाद एवं जातिवाद से लड़ने के लिए आवश्यक है कि सबसे पहले अपने अन्दर के मनुवाद को समाप्त करें। उन्होंने ने कहा कि उंचे मनोबल और पूरी समझदारी के साथ मैदानेजंग में उतरना होगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण का गहरा संबंध जातिवार जनगणना से है। जबतक जातिवार जनगणना नहीं होगी तब तक पिछड़े, दलित एवं अल्पसंख्यक समुदायों को समुचित प्रतिनिधित्व राज काज एवं नीति निर्धारण संस्थाओं में नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि अपने संघर्ष को धारदार बनाने हेतु आन्दोलन को समाज में ले जाना होगा, अपने विचारों को निर्भीकता पुर्बक खुलकर रखना होगा, षड्यंत्रों को समझना होगा योजनाबद्ध तरीके से लड़ना होगा, विजय श्री अवश्य मिलेगी। मुख्य अतिथि डॉ हरेन्द्र कुमार ने कहा कि आरक्षण केवल प्रतिनिधित्व का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह समाजिक प्रतिष्ठा, हिस्सेदारी, बराबरी तथा शोषण एवं उत्पीड़न से मुक्ति का भी मुद्दा है।

यह हमारे हक हकूक की प्राप्ति एवं हमारी पहचान से जुड़ा हुआ सबाल है। इसलिए जातिवार जनगणना के वगैर आरक्षण एवं उससे सम्बंधित अधिकारों की प्राप्ति नहीं हो सकती है। प्रो विजय कुमार यादव, प्रो सुरेंद्र कुमार सुमन, डा देवनारायण यादव, महेश यादव, अध्यक्षीय भाषण बी पी एस एस जिला अध्यक्ष दिनेश साफी ने कहा कि हम अपने मार्गदर्शको बतायें गये मार्ग से भटक गया है। इस अवसर पर प्रो राधेश्याम मंडल, अरूण कुमार कामत, प्रो बिनोद साह, राम सखा पासवान आदि ने भी अपने अपने विचार रखे और सघन जन सम्पर्क अभियान चला कर धारदार जनान्दोलन में परिवर्तित कर ने पर बल दिया।

Related Articles

Back to top button