पूर्व प्रत्याशी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा।
पूर्व प्रत्याशी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा।

जे टी न्यूज
समस्तीपुर:: जिले के विद्यापतिनगर में राजद के पूर्व प्रत्याशी अरविंद कुमार सहनी के नेतृत्व में गुरुवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान प्रभावित लोगों की समस्याओं से रूबरू होने के पश्चात श्री सहनी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा में सरकार पूरी तरह विफल है। न तो पर्याप्त नाव की व्यवस्था हो सकी है, न ही राहत सहायता वितरण का कार्य ही प्रारंभ हुआ है। ऐसी स्थिति में दियारावासियों की जिदगी भगवान भरोसे कट रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल पर्याप्त नावों की व्यवस्था एवं राहत सहायता शुरू कराने की मांग की है। इस मौके पर उन्होंने अपने स्तर से प्रभावित लोगों के बीच हर सम्भव मदद करने की बात कही। आम जनता से भी विपदा की इस घड़ी में भरपूर मदद करने का आह्वान किया है।

राजद के प्रखण्ड उपाध्यक्ष मुकेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित दियारे में मजदूर तबके के लोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पूर्व प्रमुख रामप्रकाश महतो का कहना था कि दियरांचल के अधिकांश घरों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। आम लोग परेशान हैं। पशुपालक मवेशियों के लिए चारे की समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन सरकार तथा उनके नुमाइंदे को इसकी तनिक भी परवाह नहीं है। उन्होंने दियरांचल के लोगों की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की टीम, मवेशियों के लिए चारा एवं आम जनता के बीच राहत सहायता वितरण कराने की मांग जिला पदाधिकारी से किया है।
इस मौके पर जिला पार्षद बालेश्वर सिंह , उप प्रमुख राजद के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार कुशवाहा, उपेंद्र राय, रामा महतो, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष रणवीर सिंह, सुरेंद्र यादव, हारून, मुकेश मालाकार, संजीत साहनी, अरविंद सिंह, सुशांत यादव, उमेश महतो, दयानंद गुप्ता, रमेश प्रसाद सिंह, रामनरेश महतो सहित काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।


