केसरिया में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त, चुनाव को प्रभावित करने वालो पर होगी प्रसाशन की पैनी नज़र।

जे टी न्यूज़
एम यादव
आने वाला पंचायत चुनाव के लेकर केसरिया थाना क्षेत्र में प्रशासन सख्त नज़र आ रही है , चुनाव को प्रभावित करने वालो पर प्रसाशन की होगी पैनी नज़र। आपको बताते चले की पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त हो गयी है। केसरिया थाना के लगभग 554 लोगो पर एसडीएम कार्यालय द्वारा 107 की प्रक्रिया जारी की गयी है। इसी क्रम मे 107 के लिए अभी तक लगभग 130 लोगो ने केसरिया थाना में बेल बाउंड भरकर समर्पण किया है । खबर है की दो लोगों को जिला बदर भी किया गया है। वहीं केसरिया थानाध्यक्ष रोहित ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर 107 कि प्रक्रिया की गयी है।वैसे लोगो को चिन्हित कर नजर रखा जाएगा जो चुनाव को प्रभावित कर सकते है। इसके तहत पंचायत चुनाव के मद्देनजर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को किसी हालत मे बक्सा नहीं जाएगा और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button