स्थानीय लोहिया आश्रम में जदयू जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।


जे टी न्यूज़

आज स्थानीय लोहिया आश्रम में जदयू जिला अध्यक्ष अश्वमेघ देवी की अध्यक्षता में दो पालियों में बैठक हुई। प्रथम पाली में विधानसभा प्रभारियों, प्रखंड प्रभारियों और प्रखंड अध्यक्षो की बैठक हुई। दूसरी पाली में प्रकोष्ठों के अध्यक्षो और प्रभारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर कई दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के बाद शीघ्र ही प्रखंडों की बैठकों की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी द्वय डॉ आसमा परवीन और अमरेंदर कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश पार्टी के निर्देशानुसार पार्टी को धरातल पर मजबूत बनाना है।

सभी प्रकोष्ठ को शीघ्र ही जिला से लेकर पंचायत स्तर तक कमिटी बनाने का निर्देश दिया गया। बैठक का संचालन जिला प्रधान महासचिव प्रो० तकी अख्तर ने किया।
बैठक में मुकेश राय मुनेश्वर साह उमाकांत राय वीरेंदर सिंह हरिकिशोर सिंह मनीष कुमार नीरज कुमार रामचंदर राय फौजी कृष्णदेव पासवान बनारसी ठाकुर सुबोध कुमार सिंह रामसेवक सिंह इज़हार अशरफ राजू शर्मा प्रकाश कुमार सिंह निशित कुमार शर्मा अनिल सिंह बाबा तौहीद अंसारी मो नुरइस्लाम जीवछ महतो ताराचंद मेहता राधा देवी श्रीकांत सिंह संजय सिंह रणधीर कुमार अमित कुमार गुल्लू अजीत कुमार हरेश प्रसाद सिंह रामाश्रय प्रसाद बालेश्वर राय ठाकुर राजीव सिंह आदिल खान अरुनशेखर कुंवर कृष्णदेव राय अनवार हुसैन संजय सिंह रामाश्रय प्रसाद उपेंद्र दास आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button