तीन पंचायतों की उप मुखिया व उप सरपंच का कराया गया चुनाव

तीन पंचायतों की उप मुखिया व उप सरपंच का कराया गया चुनाव

जेटी न्यूज।

मधुबनी::- हरलाखी प्रखंड मुख्यालय के टीपीसी भवन में तीन पंचायतों की नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलायी गयी।साथ ही आजीवन शराब न पीने और न हि पीने देने एवं कोरोना टीका लेने के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ भी दिलायी गयी। सभी जनप्रतिनिधियों को प्रेक्षक महेश्वर प्रसाद सिंह की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने शपथ दिलायी. साथ ही पंचायतों की उप मुखिया व उप सरपंच का निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव सम्पन्न कराया गया। जहां झिटकी पंचायत से उप मुखिया के रूप में कृष्ण कुमार महतो निर्वाचित हुई। हिसार पंचायत से उप मुखिया पद पर ध्यानि पासवान, उप सरपंच पद पर डोमु साह। इसी प्रकार सोनई पंचायत से उप मुखिया पद नवीन कुमार ठाकुर विजयी हुई। मौके पर झिटकी पंचायत की मुखिया महेश प्रसाद मंडल, हिसार पंचायत की मुखिया कविता पांडेय, सोनई पंचायत की मुखिया डॉ प्रेम कुमार मंडल, राकेश पांडेय उर्फ मुरारी, गणेश मंडल समेत तीनों पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button