भा.कृ.अ.प.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा में कृषकों को धान की नवीन उन्नत प्रजाती के बीजों का वितरण

भा.कृ.अ.प.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा में कृषकों को धान की नवीन उन्नत प्रजाती के बीजों का वितरण


जे टी न्यूज़

समस्तीपुर: भा.कृ.अ.प.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केन्द्र, पूसा, समस्तीपुर (बिहार) पर केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के कृषकों को धान की नवीन उन्नत प्रजाती पूसा-44 के गुणवत्ता बीजों को निःशुल्क में अनुसूचित जाति के कृषकों को दिनांक 30.06.2022 को समस्तीपुर जिले के प्रखंड-विभूतिपुर, ग्राम पंचायत-सिंघिया बुजूर्ग उत्तर, में पूसा-44 का 100 कृषको को धान के गुणवत्ता बीजों का वितरण किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम में मुखिया श्री अरूण कुमार, उप मुखिया-श्री दिनेश कुमार, वार्ड सदस्य-श्री अवधेश कुमार एवं मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड के अन्र्तगत पटसारा ग्राम पंचायत 500 कृषको को धान के गुणवत्ता बीजों का वितरण किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम में मुखिया श्री रविन्द्र सहनी, उप मुखिया-श्री अरूण राय, वार्ड सदस्य-श्री मुन्ना महतो एवं प्रगतिशील कृषक श्री टुनटन महतो ने भाग लिया।

 


इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा0 के.के. सिंह ने अनुसूचित जाति के कृषकों को बीज वितरित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही कृषको को अधिक आय प्राप्त करने के लिए धान की अधिक पैदावार प्राप्त करने की नवीन उत्पादन तकनिकी की जानकारी प्रदान किए। इस कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिक डा0 मो0 हाशिम, मुख्य तकनिकी अधिकारी, श्रीमती मीरा पाण्डे अन्य श्री मनीष कुमार भारती, श्री दिनेश कुमार, श्री भोला पासवान, एवं मो0 सरफराज आलम इत्यादि कर्मचारियों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button