*महागठबंधन के कार्यालय का उद्घाटन बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने किया। रमेश शंकर झा, समस्तीपुर बिहार। सब पे नजर, सबकी खबर।*

 

 

रमेश शंकर झा,
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र में महागठबंधन के कार्यालय का उद्घाटन बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने किया। इस कार्यक्रम के मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ० अशोक कुमार राम को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील मतदाताओं से किया है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर जिला के विडंबना यही है कि राजनीतिक चेतना से जागृत होने के बावजूद भी यह बरसों से जिले के दोनों लोकसभा क्षेत्र का नेतृत्व बाहरी व्यक्ति के हाथों किया जा रहा है। क्या हम स्थानीय या सक्षम प्रत्याशी देने में सक्षम नहीं है या फिर आयातित नेतृत्व के भरोसे जिला को बंधक रखने पर मजबूर हो गए हैं। इस मौके पर इनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामकलेवर प्रसाद सिंह, प्रदेश कांग्रेस के अशोक गगन, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अबू तमीम, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ० तरुण कुमार, राहुल कुमार, मनीष यादव, उप प्रमुख राजेश कुमार, बिट्टू चौधरी सहित इत्यादि लोग भ्रमण कर रहे थे। इससे पूर्व समस्तीपुर प्रखंड कांग्रेस के पंचायत अध्यक्षों के बैठक में भी प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा शामिल हुए और मतदाताओं से अपील किया है की इस बार कर लीजिए विचार अबकी बार अशोक कुमार राम को ही जिताना है। इस बैठक में डोमन राय, गोपाल शर्मा, योगेश्वर झा, अरुण कुमार राय, मोहन राय, अनीस राय, ब्रजनंदन झा ,मोहम्मद बरकात सहित इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button