समस्तीपुर: प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गई




जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड कार्यालय में आज दिनांक 05.09.2022 को प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गई। जिसमें आगामी अनुराष्ट्रीय पल्स पोलियो 18.09.2022 से 22.09.2022 तक होनेवाले कार्यक्रम, परिवार नियोजन पखवाड़ा एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी एवं अभियान को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.के. ठाकुर, डॉ. रविंद्र कुमार, बीएचएम केशरी कुमार, यूनिसेफ प्रतिनिधि, बीएमसी शंकर सुमन, रणधीर सिंह, डब्ल्यू एच ओ प्रतिनिधि संजीव कुमार, कंचन कुमारी, पूर्णिमा कुमारी महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थे।

संपादिकृत ठाकुर वरुण कुमार

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button