समस्तीपुर में अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार को दी गई भावभीनी विदाई एवं सम्मान

समस्तीपुर में अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार को दी गई भावभीनी विदाई एवं सम्मान

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: सामाजिक संगठन, समस्तीपुर के तत्वावधान में होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर रोड, समस्तीपुर में अनुमंडल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि श्री दिलीप कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्पक्ष प्रशासन, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं विकासोन्मुख कार्यशैली से समस्तीपुर की जनता का विश्वास अर्जित किया। उनके नेतृत्व में अनेक जनहितकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया गया, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं नवीन दायित्व में निरंतर सफलता की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री दिलीप कुमार की सेवाएँ समस्तीपुर के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता होली मिशन हाई स्कूल के निदेशक धर्मांश रंजन अंकुर ने किया।संचालन एन जी ओ संघ बिहार के सचिवों एडवोकेट डॉ संजय कुमार बबलू ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में आशा सेवा संस्थान समस्तीपुर के सचिवअमित कुमार वर्मा
सिविल सोसाइटी समस्तीपुर के सचिव केशव किशोर प्रसाद,आलोक कुमार सिंह – एक नई पहचान के सचिव, ईडन वेल्फेयर ट्रस्ट चेयरमैन,बृजकिशोर कुमार, सेल्को सोलर लाइट प्र.लि.के शाखा प्रबंधक,यशवंत कुमार राय ,श्री आनंद कुमार
संजीव कुमार सिन्हा ,मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक राज कुमार राय,राज कौशल प्रसाद सेवानिवृत्त ए एस पी,विजय मिश्रा (शिक्षक)प्रो. जितेन्द्र कुमार सिंह मनोज कुमार सिंह,राज कौशल जी ,धर्मेंद्र राय ,सूरज कुमार,राजीव सिंह, पप्पु सिंह, संजीव सिंहा, विपिन मिश्रा, ने सहयोग किया ।आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button