262 पूर्व विधायकों की मासिक पेंशन पर प्रति वर्ष 22. 93 करोडो,रुपए खर्च होते हैं, तत्काल बंद हो

262 पूर्व विधायकों की मासिक पेंशन पर प्रति वर्ष 22. 93 करोडो,रुपए खर्च होते हैं, तत्काल बंद ह

हरियाणा ::- हरियाणा से प्राप्त आर. टी.आई के अनुसार हरियाणा विधानसभा सचिवालय के राज्य जन सूचना अधिकारी एवं सीनियर लॉ ऑफिसर शोभित शर्मा ने 30 अक्टूबर को पत्र द्वारा सूचनाएं भेजी, जिससे खुलासा हुअा कि हरियाणा के कुल 262 पूर्व विधायकों की मासिक पेंशन पर प्रति वर्ष 22.93 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं। कपूर ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में पूर्व विधायकों की मासिक पेंशन में दो सौ प्रतिशत से ज्यादा तक की वृद्धि की गई है। जहां पांच वर्ष पहले इनकी न्यूनतम मासिक पेंशन 20,250/- रूपये प्रति माह थी।

वहीं अब यह न्यूनतम मासिक पेंशन 51,750/- रूपये हो चुकी है। कुल 161 पूर्व विधायकों को 51,750 रूपये मासिक पेंशन दी जा रही है। जबकि 39 पूर्व विधायकों को 90,543/- रूपये प्रति माह पेंशन मिल रही है।

वहीं जेल में बंद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को हर माह 2.22 लाख रूपये पेंशन बतौर पूर्व विधायक दी जा रही है।जेल बंद अजय चौटाला को 51,750/- रूपये पैंशन मिल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की विधवा जसमा देवी को डबल पैंशन मिल रही है। खुद पूर्व विधायक होने के नाते जसमा देवी को 51,750 रूपये प्रतिमाह तथा पूर्व मुख्यमंत्री की विधवा होने के नाते 99,619 रूपये प्रतिमाह पारिवारिक पैंशन मिल रही है। विश्व के सबसे अधिक धनी उद्योगपतियों की सूची में शामिल व जिन्दल ग्रुप की चेयरमैन सावित्री जिंदल को प्रतिमाह 90,563/- रूपये पैंशन मिल रही है।

जबकि वह 642 अरब रूपए(8.8 अरब डॉलर) सम्पति की मालिक भी हैं।

इसके अलावा सर्वाधिक मासिक पेंशन 2.38 लाख रूपए रेवाड़ी के पूर्व विधायक कैप्टन अजय सिंह यादव ले रहे हैं। पेंशन धारकों में पूर्व विधायक चन्द्रावती 2,22525/-, प्रो सम्पत सिंह 2,14, 763/-, ऐलनाबाद के पूर्व विधायक भागीराम 1,91,475/-, शमशेर सिंह सुरजेवाला 1,75,950/-, अशोक अरोड़ा 1,60,425/-, हरमोहिन्द्र सिंह चट्ठा 1,60,425/-, चन्द्रमोहन बिश्नोई 1,52,663/-, धर्मवीर गाबा 1,52, 663/-, खुर्शीद अहमद 1,52,663/-, फूलचंद मुलाना 1,68,188/-, मांगेराम गुप्ता 1,68,188/-, शकुंतला भगवाडिय़ा 1,68,188/-, बलबीरपाल शाह 2,07,000/-, सतबीर कादियान 1,29,375/-, स्वामी अग्रिवेश 51,750/-, शारदा रानी 1,37,138/-, देवीदास सोनीपत 1,21,613/-, दिल्लू राम कैथल 1,13,850/-, कमला वर्मा 1,13,850/-, कंवल सिंह हिसार 1,21,613/-, निर्मल सिंह अंबाला 1,52,663/-, मोहम्मद इलयास 1,37,138/- रूपये प्रति माह शामिल हैं। कुल 262 पूर्व विधायकों को पेंशन दी जा रही है।

कपूर ने बताया कि पारिवारिक पेंशन योजना के तहत कुल दिवंगत 129 पूर्व विधायकों की पत्नियों पर कुल 3.15 करोड़ रूपए वार्षिक खर्च किया जा रहा है। पांच वर्षों में इस पारिवारिक पेंशन में दो सौ प्रतिशत वृद्धि की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की विधवा जसमा देवी 99,619/-, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा की माता हरदेवी विधवा रणवीर हुड्डा 23,288/-, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा की माता शारदा रानी विधवा प० चिरंजीलाल 34,931/-, प्रभात शोभा पंडित विधवा प्रभात शेर सिंह 51,750, पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधु किरण चौधरी विधवा सुरेन्द्र सिंह 12,937/- मासिक पैंशन ले रही है।

पांच वर्ष पूर्व विधायकों की विधवाओं की न्यूनतम मासिक पारिवारिक पेंशन 6750/- प्रति माह थी। इसे अब न्यूनतम 12,937/- किया जा चुका है। कपूर ने कहा कि इन विधायकों ने सभी सुख-सुविधाओं, मोटे वेतन, पैंशनें अपने लिए रख लिए। जबकि अपना सारा जीवन देश के विकास व निर्माण में खपा देने वाले मजदूरों, किसानों, आम नागरिकों को पेंशन के नाम पर झुनझुना पकड़ाया जाता है। एक ओर जहां आम नागरिकों से सिलेंडर की सब्सिडी ना लेने की सरकार अपील कर रही है वहीं ये पूर्व विधायक इतनी भारी भरकम पेंशन ले रहे हैं।

वहीं रोडवेज की बसों के लिए पैसे की कमी का बहाना बताकर रोडवेज का निजीकरण किया जा रहा है। लेकिन पूर्व विधायकों की पेंशन के लिए पैसे की कमी नहीं है। कपूर ने कहा कि साधन सम्पन्न पूर्व विधायकों को स्वेच्छा से इन भारी भरकम पेंशनों का परित्याग करके आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। इन पेंशनों को तत्काल बंद किया जाना चाहिए .

Related Articles

Back to top button