आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालय प्रधानों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण रजौन बीआरसी में प्रारंभ
आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालय प्रधानों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण रजौन बीआरसी में प्रारंभ
जेटी न्यूज

बांका: आयुष्मान भारत के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रशिक्षण के तहत दो दिवसीय विद्यालय प्रधानाध्यापक का प्रशिक्षण मंगलवार 20 दिसंबर से रजौन धौनी बीआरसी परिसर में प्रारंभ हो गया है। दो दिवसीय गैर आवासीय विद्यालय प्रधानाध्यापक प्रशिक्षण में माध्यमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक एवं प्रखंड के सभी मध्य विद्यालय प्रधानाध्यापक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सरफराज नवाज एवं जिला मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षक मुकेश कुमार सिंह, दिवाकांत यादव एवं संजय कुमार राय दे रहे हैं। प्रशिक्षण शुभारंभ के क्रम में बीआरसी लेखापाल मोहम्मद कमरेज आलम, प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रशिक्षण बुधवार 21 दिसंबर तक दिया जाएगा। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य माध्यमिक एवं मध्य विद्यालय के नामांकित 6 से 18 वर्ष उम्र के किशोर किशोरियों बेहतर स्वास्थ्यप्रद से संबंधित जानकारियां विद्यालय प्रधानों को हासिल करवा जा रहा है। दो दिवसीय विद्यालय प्रधानाध्यापकों के उन्मुखी प्रशिक्षण के क्रम में विद्यालय जाने वाले किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य और कल्याण कार्य आधारभूत पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण किट, बुकलेट आदि उपलब्ध प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यालय प्रधानों के बीच कराए गए। डॉक्टर सरफराज नवाज विद्यालय प्रधानों को 6 वर्ष से 18 वर्ष के किशोर किशोरियों के स्वास्थ्य लाभ से संबंधित बेहतर तरीके से जानकारी साझा कर रहे थे। उन्होंने कहा स्वास्थ्य ही जीवन है। विद्यालय के बच्चे जितना स्वस्थ रहेंगे उतना ही बेहतर गुणवत्ता युक्त जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके लिए खास तौर पर विद्यालय के बच्चों को किस तरह से स्वस्थ रखा जाए इसके लिए विद्यालय प्रधानाध्यापकों को एक चिकित्सक के साथ-साथ प्रशिक्षक की भूमिका में प्रशिक्षण दे रहे थे। गैर आवासीय दो दिवसीय प्रशिक्षण में 82 विद्यालय के प्रधानाध्यापक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण ग्रहण करने वाले में से उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक में से कृत्यानंद पोद्दार, कुमार दिनकर, राजीव सहाय, नीरज कुमार, विद्यानंद सिंह, डॉ. मिथिलेश कुमार, रजौन कन्या मध्य विद्यालय प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, कुमार गौरव, वशिष्ठ चंद्र नंदी, जयशंकर कुमार सिंह, मुनीलाल दास, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार विष्णुपुर, वीरेंद्र कुमार, मध्य विद्यालय नवादा बाजार प्रधानाध्यापक गोपाल मंडल, भगवान तांती, श्रीकांत शर्मा, उषा कुमारी, प्रमोद दास, गीता कुमारी, उमाशंकर सिंह, मनोहर चौधरी, राजीव रंजन सहित सभी उच्च एवं मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
