5 की संख्या में आए अपराधी ने कोटवा में दिनदहाड़े निजी बैंक के शाखा में घुसकर 25 हजार लूटे





5 की संख्या में आए अपराधी ने कोटवा में दिनदहाड़े निजी बैंक के शाखा में घुसकर 25 हजार लूटे

जेटी न्यूज़/अम्बिका प्रसाद

कोटवा (पूर्वी चम्पारण ) : स्थानीय ओवरब्रीज के समीप दिन – दहाड़े बिना नम्बर की आल्टो कार पर सवार 5 बदमाशों ने आर्म्स के बूते कैशपोर माइक्रो क्रेडिट फाइनेंस निजी बैंक के कार्यालय में घुस कर 25 हजार की लूट की है। घटना 4 बजकर 56 मिनट की है। हथियार से लैस 4-5 की संख्या में अपराधी थे सभी के हाथों में कट्टा था। कार से पहुचे अपराधी , सभी गमछा से मुँह बांधे 4 बैंक के अंदर घुस गए और एक कमरे में स्टाफ व कस्टमर को बंधक बनाकर हथियार के बल पर रुपया लूट पीपराकोठी की ओर भाग निकले। घटना से तकरीबन 45 मिनट पहले भी अपराधी वहां आये थे पर वापस चले गए और दुबारा आकर कैश व चार मोबइल फोन लूट लिया। माना जा रहा है कि आसपास पुलिस की गश्ती गाड़ी देख अपराधी पहली बार लूट नही किये।

घटना से कुछ ही देर पहले बैंक की मोटी रकम तकरीबन 2 . 5 लाख बैंक में जमा कराने के लिए भेज दिया गया था , अन्यथा बड़ी रकम की लूट होती। घटना की सूचना पर मौके पर पहुची प्रशिक्षु डीएसपी स्वीटी सिंह, एसआई अनुज कुमार सिंह , राजीव कुमार , एएसआई हरेंद्र कुमार मामले की जांच किये व सीसिटीवी फुटेज खंगाला । मामले में बैंक प्रबंधक पंकज ठाकुर व अन्य कर्मी से पुलिस ने पूछताछ की है। इस बाबत प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि 20 हजार की लूट हुई है। अपराधी की भाषा व वेश – भूषा के मुताबिक सभी की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button