1501 महिलाएं व कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

1501 महिलाएं व कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

गूंज उठा जय माता दी की नारे


जेटी न्युज(प्रमोद कुमार)
मोतिहारी,पू०च०।
शारदीय नवरात्र की शुरुआत में श्रद्धा और भक्ति के साथ बरियापूर दुर्गा चौक मां दुर्गा पूजा समिति के सौजन्य से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे 1501 महिलाएं और कन्यायों ने अपने माथे पर कलश रख माता रानी का जयकारा लगाते ,गाजे बाजे के साथ जल बोझी के लिए प्रस्थान किया।कलश यात्रा दुर्गा चौक से शुरू हो कर बड़ा बरियारपुर होते हुए सेन्नुरिया घाट पर पहुंचा। यात्रा में सामिल महिलाएं एवम कन्याओ के लिए के जगह जगह ग्रामीणों द्वारा शर्बत,फल,आदि फलहार का व्यवस्था किया गया था।घाट पर पहुंच पुजारी ठाकुर एवम कलश यात्रा में शामिल महिलाएं व कन्याओं को आचार्य रूपेश ओझा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल बोझी किया गया। वही आचार्य रुपेश ओझा ने बताया कि इस साल माता का आगमन और विदाई दोनों ही हाथी पर हो रही है यह शुभ माना गया है।

पूजा समिति के अध्यक्ष जयलाल शाह पूर्व मुखिया ने बताया कि 23 बषो से दुर्गा पूजा के हम लोग धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाते हैं इस साल भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जाएगा और प्रशासन के तरफ से पूरा सहयोग मिल रहा है पंडाल के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहा हैं। जिस पर नजर बनाए रखी जाएगी। वही मौके पर आकाश शर्मा अविनाश कुमार उर्फ गोलू गणेश ठाकुर मिश्रीलाल भगत अच्छेलाल साह सीताराम साह शंभू राय राहुल गुप्ता विशाल कुमार आनंद कुमार आदर्श श्रीवास्तव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे इस आशा की जानकारी मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ठाकुर ने दी।

Related Articles

Back to top button