खजौली अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के खिलाफ धरना प्रदर्शन – प्रदर्शनकारियों ने बीडीओ को सौपा पाँच सूत्री मांग पत्र

खजौली अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के खिलाफ धरना प्रदर्शन
– प्रदर्शनकारियों ने बीडीओ को सौपा पाँच सूत्री मांग पत्र
प्रमुख कुमारी उषा ने कहा कि पांच सूत्री मांग की उच्चाधिकारी से जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग
– समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे विशाल प्रदर्शन

जेटी न्यूज ,खजौली

खजौली प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को छात्र नौजवान, किसान एवं समाजिक कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम सुमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अंचल अधिकारी एवं उनके कर्मियों द्वारा कार्य में बरती जा रही अनियमितता एवं व्यापक भ्रष्टाचार के विरोध में शांतिपूर्ण तरीका से एक दिवसीय महाधरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी ने अंचल अधिकारी एवं कर्मियों के मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ से मिलकर पांच सूत्री मांग पत्र सौपा । धरना पर बैठी प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा ने पांच सूत्री मांग पर उच्चाधिकारी से जांच कराने एवं संबंधित दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं सुमित कुमार ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आगे विशाल धरना प्रर्दशन होगा । शंभूनाथ ठाकुर ने कहा कि कर्मी एवं अधिकारी के मनमानी के कारण आमजन परेशान है। मुखिया अर्जुन सिंह ने कहा कि दाखिल खारिज में अवैध राशि की उगाही से आम किसान परेशान है। पांच सूची मुख्य मांग में आरटीपीस काउंटर के कर्मियों की मनमानीपूर्ण रवैया पर रोक लगाना तथा जाती, आय, आवासीय प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध राशि की उगाही बंद हो। पिछले एक माह में आरटीपीएस काउंटर से निर्गत एवं रद्द किये गये प्रमाण पत्रां की सूची उपलब्ध कराये। बिना कारण रद् किये गये प्रमाण पत्रों की जांच कर संबंधित कर्मियों के विरूद्ध ठोस कार्रवाई किया जाय। दाखिल खारिज, परिमार्जन, एलपीसी, रैयत भूमि की मापी, सरकारी भूमि से अतिक्रमण खाली कराने आदि कार्यों के बदले हो रही अवैध राशि की वसूली पर रोक लगाया जाय।प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाना । खजौली बाजार की मुख्य सड़क को पूर्व में दिये गये उच्चाधिकारी के आदेश आलोक में अतिक्रमण मुक्त किया जाय ताकि जाम की समस्या का निदान हो सके एवं खजौली अंचल कार्यालय एवं इसके अधीन विभिन्न हल्का कार्यालयों में बाहरी व्यक्ति/बिचैलिया द्वारा अनाधिकृत रूप से कार्य पर रोक लगाया जाय। प्रदर्शनकारी में सुमित कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा, मुकेश कुमार यादव, अरूण यादव, राम किशुन साहु, रितेश कुमार सिंह, अमर सिंह, कंुदन कुमार सिंह, दीपक कुमार, रमण कुमार, अर्जुन सिंह, शंभूनाथ ठाकुर, श्रीनाथ नागमणि, सुबोध कुमार श्रीवास्तव व अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button