शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग पर जाप के विपिन कुमार यादव का महाधरना

शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग पर जाप के विपिन कुमार यादव का महाधरना

डोमिसाइल नीति बिहारी युवाओं का अपमान : बिपिन कुमार यादव
जे टी न्यूज


बेगूसराय : जन अधिकार पार्टी के द्वारा शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति को लागू करने के लिए बेगूसराय में महाधरना का आयोजन किया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए जाप के बिहार प्रदेश सचिव बिपिन कुमार यादव ने कहा कि डोमिसाइल नीति को हटाना बिहार के युवाओं के साथ विश्वासघात है। इससे बिहार के युवाओं के लिए अवसर की कमी हो जाएगी। यह बिहारी युवाओं का अपमान है।
यह बिहार सरकार का एक आत्मघाती कदम है। .बिपिन कुमार यादव ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण युवाओं का पलायन हो रहा है। जाप का एक- एक कार्यकर्ता डोमिसाइल नीति लागू करने हेतु गांव- गांव जाकर आंदोलन करेगा।

वहीं, बिपिन कुमार यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश भर में बेरोजगारों की संख्या में बेहताशा बढ़ोतरी हुई है। हम चाहते है कि शिक्षक नियुक्ति में 100% डोमिसाइल नीति लागू हो। सरकार से रोजगार और डोमिसाइल नीति को लागू करने के लिए 09 जुलाई को नेशनल हाइवे को जाम और 16 जुलाई को रेल चक्का जाम करेंगे।.

बिहार में बेरोजगारी का दर 8.9% है। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के केके पाठक और मुख्य सचिव आमिर सुब्हानी के बयानों ने बिहार के युवाओं का अपमान किया है। सरकार को डोमिसाइल नीति को किसी भी सूरत में लागू करना होगा. आज एक साल हो गए लेकिन सरकार 10 लाख वादे को पूरा नहीं कर पाई है। जिला अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि आज डोमिसाइल नीति लागू करने के लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आज धरना दिया जा रहा है। डोमिसाइल नीति लागू करने वाले शिक्षा मंत्री को इस्तीफा ले लेनी चाहिए। बिहार सरकार इस मुद्दे को लेकर कठघरे में है. जाप का एक -एक कार्यकर्ता नौजवानों के साथ है। वर्तमान शिक्षा मंत्री के कार्यों से बिहार शर्मसार कर दिया है। शून्य का अविष्कार करने वाले बिहार में शिक्षकों की कमी हैं यह बिहारवासियों का घोर अपमान है।

बेगूसराय जिला अध्यक्ष संजय यादव व बिहार प्रदेश सचिव बिपिन कुमार यादव की अध्यक्षता में चलने वाले महाधरने में शामिल मतिहानी प्रखंड अध्यक्ष सोनू सिंह, प्रदेश महासचिव सीताराम केशरी, नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार पिंटू, सेवादल जिला अध्यक्ष गंगा सिंह गौतम, विजेंद्र कुमार, दिलीप सिंह, छात्र जिला अध्यक्ष मानव कुमार, अंजय पासबान सहित सैकरो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button