गन्ना का मूल्य 5 सौ रुपए करने को लेकर ईंख उत्पादक संघ का 20 जुलाई को चीनी मिलों पर धरना
गन्ना का मूल्य 5 सौ रुपए करने को लेकर ईंख उत्पादक संघ का 20 जुलाई को चीनी मिलों पर धरना
जे टी न्यूज़
बेतिया : अखिल भारतीय गन्ना किसान महासंघ के आह्वान पर गन्ना का दाम 5 सौ रुपए प्रति क्विंटल करने तथा केंद्र सरकार द्वारा घोषित 10 रुपए एफ आर पी के विरोध में 20 जुलाई को सभी चीनी मिलों तथा केंद्रीय सरकार के कार्यालयों पर राष्ट्रव्यापी धारना किया जाएगा ।
बिहार राज्य ईंख उत्पादक संघ के महासचिव प्रभुराज नारायण राव ने ईंख उत्पादक संघ के पश्चिम चंपारण जिला कमिटी की बैठक में बोलते हुए ये बातें कही । उन्होंने कहा कि यह बहुत स्पष्ट हो गया है कि केंद्र सरकार घोर किसान विरोधी बन चुकी है तथा कारपोरेट जगत को अंबानी अदानी को माला माल करने में जुटी हुई है । इसे किसानों के घाटे की कोई चिंता नहीं है। बल्कि चिंता चुनाव को जीतने का है । इसलिए रात दिन चुनाव जीतने की नियत से देश में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने , देश में नफरत की भावना को बढ़ाने तथा धार्मिक मामले को हवा देने में लगी हुई है । उन्होंने कहा कि महंगाई रोकने , रोजगार बढ़ाने , स्वास्थ्य तथा शिक्षा सेवाओं को नियमित बनाने की कोई मंशा केंद्र सरकार की नहीं दिखती ।

उन्होंने कहा कि मझौलिया के चीनी मिल पर ईंख उत्पादक किसान 20 जुलाई को धरना करेंगे ।9 अगस्त को जिला पदाधिकारी के यहां प्रदर्शन तथा 14 अगस्त को स्टेशन पर रत जगा करेंगे । इस अवसर पर ईंख उत्पादक संघ के पश्चिम चंपारण के जिला अध्यक्ष लालबाबू प्रसाद यादव , सचिव मोहम्मद वहीद , चांदसी प्रसाद यादव , प्रभुनाथ गुप्ता , प्रकाश वर्मा , राजेंद्र चौबे , मनोज कुशवाहा , शिवजी भगत , सूर्य बली यादव , आदि ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने विचारों को रखा ।

