बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अधिवक्ता मणि कुमार, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित शुभचिंतकों में हर्ष

बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने अधिवक्ता मणि कुमार, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित शुभचिंतकों में हर्ष
जेटी न्यूज

 

डी एन कुशवाहा

रामगढ़वा पूर्वी चंपारण – स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के चंपापुर बाजार निवासी व मोतिहारी कोर्ट पोक्सो एक्ट के स्पेशल पीपी मणि कुमार को बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद ने अपने पत्रांक 25/2021 के माध्यम बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) व्यवसायिक प्रकोष्ठ क प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। इस बाबत प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रसाद ने कहा है कि मणि कुमार काफी कर्मठ व प्रभावकारी व्यक्ति हैं। इनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से पार्टी में काफी मजबूती आएगी।

उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। श्री कुमार के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जहां पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष है वही उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। हर्ष व्यक्त करने वालों में केसरिया विधायक श्रीमती शालिनी मिश्रा, पूर्व विधायक श्याम बिहारी प्रसाद, रतन सिंह पटेल, प्रोफेसर दिनेश प्रसाद, दीपक पटेल, शोभा सिंह, डॉ कुमकुम सिन्हा, संजय गुप्ता मोहन प्रसाद ज्वेलर्स, अमरेन्द्र सिंह, बृजबिहारी पटेल, मनोज पटेल, विनय सिंह, मिथिलेश सिंह, कुमार शिव शंकर सिंह, अधिवक्ता अमरनाथ प्रसाद, शिक्षक राकेश कुमार,एम के मिशन हाई स्कूल भलुवहिंया रामगढ़वा के निदेशक ध्रुव नारायण कुशवाहा तथा मुकेश कुमार अन्य लोग शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button