मणिपुर की घटना ने देश को किया शर्मशार -कृष्णकांत झा
मणिपुर की घटना ने देश को किया शर्मशार -कृष्णकांत झा
मणिपुर की घटना के लिए राज्य व केंद्र सरकार जिम्मेदार
प्रो अरुण कुमार/जेटी न्यूज

मधुबनी।मणिपुर हिंसा की दिल दहलाने वाली तस्वीरें वीडियो आड़ियो ने पूरे राष्ट्र को शर्मशार कर दिया बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव वरिष्ट नेता कृष्ण कांत झा गुड्डु ने भारत सरकार की निष्क्रियता पर छोभ व्यक्त करते हुये कहा की आज़ादी के इतने साल के बाद भी हमारे देश के किसी राज्य में ऐसा माहोल है ?जहां लगभग तीन माह के क़रीब होने जा रहा हैं ?जहाँ हमारी सरकार पूरी फ़ेल नजर आ रही है ।हिंसा में लाखो लोग अपनी जान गवां चुके लाखों को रेस्क्यू किया गया । महिलाओं को लोग नंगा करके घुमा रहे हैं उनके अंतरंग अंगों से छेड़छाड़ कर रहे हैं लोंगो को दोड़ा के काटा जा रहा है ।ये देश की कायर सरकार की बहादुरी और विश्वगुरु होने का प्रमाण है ।प्रधानमंत्री जी को तो मित्रों के “म “के अलावा ना मेंहगाई का “म” याद आता है ना मणिपुर का ।
सुप्रीम कोर्ट ने जब सरकार को लताड़ा तब ज़बान पर मणिपुर आया वरना मित्रकाल में मस्त और विधायक ख़रीदने में व्यस्त देश की सरकार के मुखिया अपनी ज़ुबान ना खोलने की शपथ ले बैठे
थे ।
हमारी सरकार मित्रों को बचाने और समर्पण में इतनी मशगूल है की उन्हें ऐसी चीजों पर ध्यान देने की फ़ुर्शत ही नहीं ।
सिर्फ़ अपनी तारीफ़ को अपनी उपलब्धि समझने वाले प्रधानसेवक जी आप से निवेदन है श्री झा ने केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की आपसे सत्ता की चकाचौंध नहीं संभल रही आप अपने मुख्यमंत्री वीरेन सिंह का यथाशीघ्र स्टीफ़ा लें और आपके गृहमंत्री भी पद पर रहने योग्य नहीं उन्हें भी विश्राम की आवश्यकता है वैसे भी आपने उन्हें विधायक ख़रीदने सरकारें तोड़ने पे लगा रखा है वांकी मंत्री मण्डल तो आपका अयोग्य है ही चूँ की दो चार छोड़ आपके कोई मन्त्री नेता कभी सामने नज़र ही नहीं आते। मणिपुर के युवा महिलायें व्यान दे रहे हैं की अगर सरकार और प्रशासन सही समय पर एक्सन में रहती तो ये त्रासदी कभी इतनी भयावह ना होती ।मेरा तो मानना है आपकी सरकार के दौनों इंजन नाकारा हो चुके हैं कृप्या देश वासियों को वख्स दें ।


