बेनीपट्टी थाना के निवर्तमान एसएचओ महेन्द्र कुमार सिंह किये गये निलंबित

बेनीपट्टी थाना के निवर्तमान एसएचओ महेन्द्र कुमार सिंह किये गये निलंबित

जेटी न्यूज

मधुबनी

बेनीपट्टी इस बात की जानकारी मधुबनी के एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने दी है। हत्याकांड मामले में परिजनों ने थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाये थे। जान गंवाने वाले पक्ष के एक सदस्य एससी/एसटी एक्ट में है जेल में बंद। उक्त मामले में थानाध्यक्ष द्वारा पक्षपात कर जेल भेजने का लगाया गया था आरोप। जेल में बंद संजय सिंह के तीन सहोदर भाईयों की महमदपुर कांड में हुई है मौत।

महेंद्र सिंह पर अनुशासनहीनता के आरोप में भी कई बार लग चूका था जुर्माना।अपने कार्यकाल के शुरूआती दिनों से ही विवादों में थे थानाध्यक्ष। महमदपुर हत्याकांड के बाद पीड़ित पक्ष ने थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पर पूर्व में सामने वाले पक्ष से 40 हज़ार रूपये घूस लेने का लगाया था आरोप।

website editor :- BRAJESH KUMAR

Related Articles

Back to top button