बेरोजगारी दूर करने और कर्ज में डूबे होने के कारण लूट की घटना को दिया अंजाम
बेरोजगारी दूर करने और कर्ज में डूबे होने के कारण लूट की घटना को दिया अंजाम
जे टी न्यूज़/रोशन सिंह

समस्तीपुर: दूसरी घटना की तैयारी के दौरान ही पुलिस ने धर दबोचा पिस्टल गोली के साथ तीन युवक धराया दो बाइक हुआ बरामद
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के डिह टभका मैं एक सुनसान जगह पर दलसिंहसराय के भारत गैस एजेंसी के भिंडर से पिस्तौल के बल पर गैस सिलेंडर बिक्री का 44000 रुपैया एवं मोबाइल लूट मामले का 1 सप्ताह के अंदर ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया घटना में शामिल लाइनर सहित तीनों अपराधी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके साथ से एक पिस्टल एक गोली दो बाइक लूटी गई मोबाइल फोन सहित अन्य मोबाइल फोन भी बरामद किया यह जानकारी विभूतिपुर थाना परिसर में एसडीपीओ शिवम कुमार के द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि थाने में लूट मामले की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एसआईटी टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार कर रहे थे टीम के द्वारा मैन्युअल एवं तकनीकी अनुसंधान प्रारंभ किया गया है अनुसंधान के क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिला की तीन अपराधी नई घटना को अंजाम देने के लिए रैंकिंग कर रहा है इस सूचना पर विभूतिपुर पुलिस हरकत में आई और रैकिंग करने के दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक को पकड़ लिया तलाशी में पकड़े गए युवक के साथ से पिस्टल गोली मोटरसाइकिल मोबाइल एवं लुटे हुए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया पूछताछ के क्रम में उनके द्वारा संलिप्तता स्वीकार की गई इसके साथ से एक देसी पिस्तौल एक गोली एक मैगजीन एक लूटी गई मोबाइल एवं अन्य चार मोबाइल के साथ तीन अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया है

जिसकी पहचान डिह टभका निवासी शिवचंद्र झा का 37 वर्षीय पुत्र घनश्याम कुमार झा जगन्नाथपुर निवासी चंदन झा का 20 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार झा एवं दल सिंह सराय थाना क्षेत्र के बंबइया हरलाल निवासी योगेश्वर महतो का 19 वर्षीय पुत्र शिवनारायण महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इस एसआईटी टीम में एसडीपीओ शिवम कुमार थाना अध्यक्ष संदीप कुमार पाल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह के द्वारा मामले का खुलासा किया गया इनके अलावा पत्रकार वार्ता में अन्य लोग भी मौजूद रहे
