जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहीम की अध्यक्षता में D Y F I जिला कमेटी की बैठक आयोजित
जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहीम की अध्यक्षता में D Y F I जिला कमेटी की बैठक आयोजित1
1
जे टी न्यूज, बेतिया: भारत की जनवादी नौजवान सभा D Y F I जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहीम की अध्यक्षता में हुई ।बैठक को संबोधित करते हुए नौजवान सभा के राज्य उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ ने कहा कि भाजपा के 10 सालों में बेरोजगारों की संख्या 30 करोड़ पहुंच गई है। 5 करोड लोगों की नौकरी नोटबंदी तथा लॉकडाउन के चलते खत्म हो गई ।सरकार के प्रति वर्ष 2 करोड़ नौजवानों को रोजगार देना छलावा साबित हुई है। महंगाई चरम सीमा पर है ।मोदी राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं है। स्त्रियों के विरुद्ध अपराध में बढ़ोतरी हुई है। मोदी का बेटी बचाओ नारा भाजपाइयों से बेटी बचाओ नारा में तब्दील हो चुकी है ।अतः इस परिस्थिति में नौजवानों को संघर्ष करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
जिला मंत्री संजीव राव ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार दो नारे के साथ दिनांक 3 अक्टूबर को जिला में रोजगार बचाओ जत्था निकाला जाएगा, जो विभिन्न चौक चौराहों पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से मोदी सरकार के युवा विरोधी चरित्र को बेनकाब किया जाएगा।
बैठक को जिला उपाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव तथा मोहम्मद नियाजुल ने भी संबोधित किया ।
