सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा में में आशा कार्यकर्ता घर-घर देंगी दवा





 

जेटी न्यूज मैनाटांँड़(पश्चिम चम्पारण):- सघन दस्त नियंत्रण पखवारा का विधिवत उद्घाटन बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटांड़ में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार चौधरी ने किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम अंतर्गत 16 से 29 सितंबर तक पूरे प्रखंड में 6 माह से 19 साल तक के बच्चों को घर-घर जाकर कृमि मुक्त की दवा खिलाई जाएगी। दस्त के दौरान एवं दस्त के बाद मां का दूध तरल पदार्थ एवं ऊपरी आहार देना जारी रखें। सरकार द्वारा इस कार्यक्रम के लिए एक नारा दिया गया है ओआरएस और जिक दो दस्त को दूर भगाओ। चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि सभी आशा और एएनएम के द्वारा घर के सदस्यों को दस्त नियंत्रण तथा दस्त के दौरान ओआरएस घोल बनाने की विधि एवं जिक की गोली के उपयोग से संबंधित जानकारी प्रदान करना है। केयर इंडिया के प्रबंधक वीरू गोस्वामी ने संक्रमण से बचाव के उपाय की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नाखून छोटे एवं साफ रखें हमेशा हाथ को साफ रखें एवं साफ पानी पिएं।

अपने हाथ को साबुन से धोएं विशेषकर खाने से पहले अवश्य अपने हाथों की सफाई करें। साथ ही बाजार खरीदें फल एवं सब्जी को साफ पानी से धोने एवं ढक कर रखने का सुझाव दिया। इस मौके प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार साहनी, हेल्थ मैनेजर विनोद कुमार सिंह, एएनएम प्रियंका कुमारी, पूनम कुमारी, मधु कुमारी, ममता कुमारी, मधू कूमार, अंजनी कुमारी, शहजाद मंजूर, राकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। ।।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button