डॉ आंबेडकर के 77वीं पुण्यतिथि मनाया गया कृतज्ञ राष्ट्र में किया नमन

डॉ आंबेडकर के 77वीं पुण्यतिथि मनाया गया कृतज्ञ राष्ट्र में किया नमन

डॉक्टर अंबेडकर सच्चे अर्थों में संविधान निर्माता, कानूनविद्, विद्वान एवं महान मसीहा थे – किरण देव यादव

 

जे टी न्यूज, खगड़िया: सामाजिक संगठन फरकिया मिशन के बैनर तले डॉक्टर अंबेडकर के 77 वीं पुण्यतिथि श्री नवयुवक प्रखंड पुस्तकालय अलौली के सभागार में मनाया गया।

इस अवसर पर इनके प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया गया एवं याद किया गया तथा डॉक्टर अंबेडकर अमर रहे, जय भीम जय भारत जय संविधान, का नारा बुलंद किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अभियान के संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने उनके जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित हो, संघर्ष करो, नारों को आत्मसात कर देश में व्याप्त विषमता को समाप्त करने हेतु तथा समता मूलक समाज निर्माण करने एवं डॉक्टर अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने की जरूरत है।

मिशन सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय सचिव किरण देव यादव ने कहा कि देश संविधान लोकतंत्र एकता अखंडता संप्रभुता की सुरक्षा के लिए देशवासियों को सजग, संकल्पित एवं संघर्ष तेज करने की जरूरत है। वहीं फासीवाद पूंजीवाद साम्राज्यवाद धर्मवाद बेरोजगारी गरीबी भ्रष्टाचार बलात्कार हत्या के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। श्री यादव ने कहा कि डॉ आंबेडकर सच्चे अर्थों में संविधान निर्माता कानून विद विद्वान महान मसीहा थे।

कार्यक्रम में विश्व मानवाधिकार परिषद के महासचिव ब्रजनंदन महतों, मिशन के महासचिव दिनेश शाह, उपाध्यक्ष लाल मुनि सदा, राजद नेता दानवीर यादव, नंदकिशोर शाह, सकलदेव सदा, जितेंद्र कुमार, विष्णु देव यादव, अनिल महतों, हरिवंश यादव, विश्व मानवाधिकार परिषद के अध्यक्ष महेश्वर यादव आदि ने डॉ आंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।

Pallawi kumari

Related Articles

Back to top button