मधेपुरा में हेप्टा फाउंडेशन के सदस्यों को किया गया समान्नित
मधेपुरा में हेप्टा फाउंडेशन के सदस्यों को किया गया समान्नित
जे टी न्यूज, मधेपुरा:

मधेपुरा में हेप्टा फाउंडेशन के सदस्यों को मधेपुरा के युवा समाजसेवी अमित कुमार बलटन द्वारा किया गया सम्मान समारोह।
अमित कुमार बलटन ने कहा कि हेप्टा फाउंडेशन लागातार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाती है यह काबिले तारीफ कार्य है।
आज मधेपुरा की समाजवादी धरती पर हेप्टा फाउंडेशन के चैयरमैन शशिधर मिश्रा ,प्रवक्ता प्रियंका झा ,बिहार की चर्चित छात्र नेत्री सह सोशल वर्कर प्रिया राज ।को सम्मानित किया है इन लोगों ने बहुत ही कम समय में समाज में अलग छाप छोड़ी है।इनलोगों का हौशला हम सबको सदा बढ़ाना चाहिए ताकि यह लोग इसी तरह समाज में नेक कार्य करते रहे ।

मौके पर मौजूद राजद महिला प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोशी सीमाँचल प्रभारी व पूर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी कुमारी विनीता भारती ने कहा कि आज हेप्टा फाउंडेशन के सदस्यों का मधेपुरा आगमन पर हमलोगों ने इन्हें मिथिला की परंपरा अतिथि देवों भवः के तहत सम्मान किया है ये आज की पीढ़ी के लिए सिख है जहाँ आज की पीढ़ी गलत दिशा की ओर भटक रहे हैं वहाँ इन बहनों ने लागातार समाज में हो रहे है अत्यचार के विरोध में लागातार आवाज उठा रही है ! सदा में समाज में ऐसे कार्य करने वाले लोगों का साथ दूँगी ओर जहाँ भी हमारी माँ- बहन का सवाल होगा वहां सदा एक मजबूत पिलर के रूप में खड़ा रहूँगी ।

आज ये लोग समूचे बिहार में अपनी एक टीम बनाकर लोगों को न्याय दिलाने का काम कर रही है वो काबिले तारीफ है।
मौके पर :- लवली सिंह,अर्चना पांडे, युवा राजद नेता पंकज यादव ,ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह युवा नेता ई० मुरारी ,युवा नेता राजू घोष,प्रिंस कुमार पुरुषोत्तम, विक्की कुमार, अखिलेश कुमार, ओम यदुवंशी,पुष्पक कुमार, युवराज सिंह,गोलु राजा, अजय सिंह सहित दर्जनों समाजसेवी मौजूद थे।

