महादलितों ने प्रखंड स्तरीय बैठक कर लिया भीम संसद को सफल बनाने का निर्णय
महादलितों ने प्रखंड स्तरीय बैठक कर लिया भीम संसद को सफल बनाने का निर्णय
जे टी न्यूज, मधुबनी :

लदनियां प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को महादलितों की प्रखंड स्तरीय बैठक दुखी पासवान की अध्यक्षता में हुई। विजय राम ने बैठक का संचालन किया। बैठक पटना में पांच नवम्बर को प्रस्तावित भीम संसद की सफलता विषय पर आयोजित थी।
आयोजित बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों से आए महादलित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला से पहुंचे महादलित नेता बुद्ध प्रकाश ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए हमें एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। भाजपा सरकार संविधान में छेड़छाड़ कर आरक्षण को समाप्त करना चाहती है। संविधान की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से प्रस्तावित भीम संसद कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त बैठक को जदयू नेता सत्यनारायण साफी, कारी ठाकुर, नरेश कुमार, अरुण कुमार, जितेंद्र कुमार राम, विजय सिंह, संतोष राउत, गंगा सागर,भागेश्वर पासवान, उमाशंकर राम, लालों देवी, गीता देवी समेत अन्य ने भी संबोधित किया।


