बेतिया माकपा कार्यकर्त्ता सम्मेलन को पोलित ब्यूरो सदस्य का. अशोक ढवले 1 नवम्बर को संबोधित करेंगे
बेतिया माकपा कार्यकर्त्ता सम्मेलन को पोलित ब्यूरो सदस्य का. अशोक ढवले 1 नवम्बर को संबोधित करेंगे

जे टी न्यूज़, बेतिया : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बैरिया लोकल कमेटी की बैठक हरिओम यादव की अध्यक्षता में बैरिया के सरपंच सुनील यादव के कार्यालय में हुई । बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि आज देश में लगातार सांप्रदायिक शक्तियों के शिकंजे कसते जा रहे हैं । केंद्रीय सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन पर चल रहे हैं । देश में चारों तरफ धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है। सांप्रदायिकता तथा नफरत देश के कोने-कोने में बोया जा रहा है। जबकि पूरा देश महंगाई की मार से परेशान है । बेरोजगार रोजगार नहीं मिलने से परेशान है ।

गरीब जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है । देश में लोकतांत्रिक अधिकारों को छीना जा रहा है ।बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्देशित संविधान को समाप्त कर देने की योजना बनाई जा रही है । ब्रिटिश हुकूमत से शहादत देकर देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों भगत सिंह , राजगुरु , सुखदेव के लक्ष्य और उद्देश्यों को हासिल करने के लिए संघर्ष खड़ा करने की जरूरत है। हम देश के किसान , ट्रेड यूनियन के मजदूर , सेवा संघों के कर्मचारी , खेत मजदूर, छात्र तथा नौजवानों की मजबूत गोलबंदी खड़ा कर देश से सांप्रदायिक सरकार को उखाड़ फेंकना है । 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में हमें एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की सरकार को परास्त करना ही होगा।

तभी हम देश को बचा पाएंगे। इसी उद्देश्य से 1 नवम्बर को 11 बजे दिन से शुभ लक्ष्मी उत्सव भवन बेतिया में माकपा का कार्यकर्त्ता सम्मेलन होने जा रहा है। जिसे पोलित ब्यूरो सदस्य का. अशोक ढवले संबोधित करेंगे। बैठक में बैरिया लोकल कमिटी के सचिव सुनील यादव , संजीव कुमार राव, प्रेमचन्द शर्मा , अभिषेक राव, सुधीर पासवान, अनिल पटेल , मुना कुमार आदि ने भाग लिया ।

