एसटिमेट का धज्जी उड़ाते हुए घटिया सामग्रियों से कराया जा रहा सङक निर्माणअधिकारी एवं पदाधिकारी मौन–महावीर पोद्दार 

एसटिमेट का धज्जी उड़ाते हुए घटिया सामग्रियों से कराया जा रहा सङक निर्माणअधिकारी एवं पदाधिकारी मौन–महावीर पोद्दार 

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: प्रखंड के भगवान पुर देसुआ ग्राम के वार्ड नंबर 17 में जिला परिषद योजना अन्तर्गत पी सी सी सङक का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में जहाँ घटिया गिट्टी और सीमेंट का उपयोग हो रहा है वहीं एसटिमेट में आठ ईच मोटा ढलाई करने के बदले मात्र तीन ईच ही सङक ढलाई किया जा रहा है। पूरी तरह गुणवत्ता हीन सङक निर्माण कार्य किया जा रहा है। और पदाधिकारी एवं अधिकारी शिकायत करने के बावजूद मौन धारण कर लिए हैं।

भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य महावीर पोद्दार, जिला कमिटी सदस्य फुलेन्द्र प्रसाद सिंह, शाखा सचिव राम कॄपाल राय ने जिला समाहर्ता महोदय से मांग किया है कि अविलंब इस गुणवत्ता हीन सङक निर्माण कार्य की जांच की जाय, एसटिमेट के अनुसार निर्माण कार्य कराया जाय,निर्माण कार्य का तकनीकी पदाधिकारी से जांच कराई जाय जिससे सङक निर्माण में भ्रष्टाचार उजागर हो सके।

Pallawi kumari

Related Articles

Back to top button