दयानंद रजक पर जानलेवा हमला के दो आरोपियों को एससी-एसटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जोकीहाट से किया गिरफ्तार
दयानंद रजक पर जानलेवा हमला के दो आरोपियों को एससी-एसटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जोकीहाट से किया गिरफ्तार

जे टी न्यूज, जोकिहाट:
समाहरणालय कर्मी दयानंद रजक, ग्राम बनमोतर, पंचायत गिरदा, थाना जोकीहाट पर जानलेवा हमला के दो आरोपियों को एससी-एसटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की शाम नगर पंचायत जोकीहाट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व मुखिया सलीमुद्दीन का भतीजा आफाक व जाहिद शामिल है। पूर्व मुखिया सलीमुद्दीन गिरफ्तारी के डर से घर से फरार है। गौरतलब है कि दयानंद रजक 23 दिसंबर को अपने घर से अररिया समाहरणालय अपने काम पर जा रहे थे।

इस दौरान पूर्व मुखिया सलीमुद्दीन, आफाक, जाहिद, रकीब, शाहनवाज, तालिब सरवर गुड्डू महबूब गालिब सभी ने मोटरसाइकिल से गिराकर लाठी-डंडे और लोहे के रड से वार कर बूरी तरह ज़ख़्मी कर दिया। इस दौरान पीड़ित कर्मी का बांह की हड्डी भी टूट गया है। पिछले आठ दस दिनों से उनका इलाज पुर्णिया में चल रहा है। दबंगों द्वारा इस तरह सरेआम पिटाई से गिरदा पंचायत से लेकर जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का आज भी विषय बना हुआ है।

पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापामारी कर रही है। दयानंद रजक ने मीडिया को लिखित रूप से बताया कि उनके परिवार के लोगों के साथ कभी भी अप्रिय घटनाएं घट सकती है। उन्होंने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने गिरदा पंचायत के पूर्व मुखिया सलीमुद्दीन सहित अन्य आठ आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस कप्तान अशोक कुमार सिंह व डीएसपी रामपुर सिंह से मांग की है।

