जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने
जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

जे टी न्यूज, खगड़िया:
परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी पूर्वी टोला में गुरुवार की सुबह पूर्व से चले आ रहे हैं जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए पहले तो दोनों में ओर से जमकर रोढ़ेबाजी हुई जिसमें कुछ महिला समेत कई लोग जख्मी हो गए लेकिन बाद में दोनों ही पक्ष के लोग एक दूसरे के जान के दुश्मन बन गए प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ही ओर से दर्जन भर राउंड गोली फायरिंग की गई गोलीबारी की इस घटना में एक पक्ष से अमन कुमार(22,) पिता मनटून सिंह को सीने में जबकि दूसरे ओर से पुष्पेंद्र कुमार सिंह(52,) इनके पुत्र अभिषेक कुमार(21) को पेट में गोली लगी है इन तीनों को ही बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया वही गोलीबारी की घटना में शारदा प्रसाद सिंह(70) भी जख्मी बताए गए हालांकि उन्हें उपचार के बाद तत्काल घर जाने की सलाह चिकित्सकों के द्वारा दिया गया.

घटना के बाद तत्काल पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों का फर्द बयान नोट कर लिया हैऔर आगे जांच की कार्रवाई में जुट गई है गोगरी एसडीपीओ ने भी घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय पुलिस को आवश्यक कदम उठाने का दिशा है

घटनास्थल पर स्थानीय चौकीदार की प्रति नियुक्ति की गई है प्रभारी थाना अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए गए हैं फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है. मामला जमीन विवाद से जुड़ा है हर एक पहलू पर जांच की जा रही है।



