अमर शहीद पारा कमांडो सुनील शास्त्री की 52 वीं जयंती समारोह मनाई गई 

अमर शहीद पारा कमांडो सुनील शास्त्री की 52 वीं जयंती समारोह मनाई गई

जे टी न्यूज, ताजपुर / समस्तीपुर : नगर परिषद क्षेत्र के भेरोखरा वार्ड संख्या 4 स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय के परिसर स्थित अमर शहीद पारा कमांडो सुनील शास्त्री की प्रतिमा पर स्कूली छात्र छात्राएं एवं गणमान्य लोगों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर 52 वीं जयंती समारोह मनाई गई ।

बताया गया कि शाहिद सुनील शास्त्री की प्राथमिक शिक्षा इसी विद्यालय से हुआ था । ताजपुर हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास कर वह भारतीय सेना में भर्ती हुए थे ।

कड़ी मेहनत एवं अदम्य साहस के बल पर बाद में उन्हें सेना के पारा कामंडों में भर्ती किया गया था । जहां देश की सीमा की हवाई सर्वेक्षण के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 23 वर्ष पूर्व 30 जनवरी को शहीद हो गए थे

। भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार चौबे, राजकुमार पंडित, राजकमल पांडेय, राजीव सूर्यवंशी,

पूर्व सरपंच सुनील कुमार मालाकार आदि ने उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विस्तार से चर्चा किया । मौके पर स्कूल के छात्र छात्राएं एवं शिक्षकगण मौजूद थे ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button