नगर निगम मधुबनी की वार्ड संख्या-01 से 45 की प्रारूप मतदाता सूची हुई प्रकाशित

नगर निगम मधुबनी की वार्ड संख्या-01 से 45 की प्रारूप मतदाता सूची हुई प्रकाशित

14 अक्टूबर 2022 तक कर सकते दावा आपत्ति

प्रो अरुण कुमार/जेटी न्यूज


मधुबनी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम मधुबनी के वार्ड संख्या-01 से 45 की प्रारूप मतदाता सूची को सर्वसाधारण की जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है। इस सूची को जन-जन तक पहुँचाने के लिए नगर निगम मधुबनी के विभिन्न स्थलो पर सूचना चिपकाकर मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की जानकारी दी जा रही है। ज्ञातव्य हो कि प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के बारे में कोई भी व्यक्ति अपने दावे अथवा आपत्तियॉ संबंधी वार्ड के रिवाईजिंग अथॉरिटी या निबंधन पदाधिकारी के समक्ष प्रपत्र-2, प्रपत्र-2ए अथवा प्रपत्र-3 में दिनांक-14.10.2022 तक रिवाईजिंग अथॉरिटी के समक्ष उपस्थापित करते हुए अथवा डाक द्वारा दे सकते है।
रिवाईजिंग अथॉरिटी, जिनके समक्ष दावे एवं आपत्तियाँ दायर की जा सकती है। इसकी सूची इस प्रकार है।


रामप्रवेश प्रसाद, अंचल अधिकारी, रहिका वार्ड सं॰-01 से 05, पंकज कुमार, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी, राजनगर, वार्ड सं॰-06 से 10, प्रभाष पाठक, प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी, रहिका, वार्ड सं॰-11 से 15, राजाराम सिंह,प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, राजनगर, वार्ड सं॰- 16 से 20, दीपिका झा, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, रहिका, वार्ड सं॰, 21 से 25, रंधीर कुमार रमन, राजस्व अधिकारी, रहिका, वार्ड सं॰-26 से 30,निरंजन कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रहिका वार्ड सं॰-31 से 35 निवेदिता कुमारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, राजनगर,वार्ड सं॰-36 से 40, नीरज कुमार, प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी, रहिका, वार्ड सं॰-41 से 45 तक।
सभी वार्डो के रवाईजिंग अथॉरिटी से मिलने का स्थान अनुमण्डल निर्वाचन शाखा, सदर मधुबनी तथा समय-पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 05 बजे तक निर्धारित है।

Related Articles

Back to top button