लिपिक अशोक तिवारी हुए सेवानिवृत्त

लिपिक अशोक तिवारी हुए सेवानिवृत्त

जे टी न्यूज, काराकाट (रोहतास) नगर पंचायत काराकाट के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय गोडारी के लिपिक अशोक तिवारी के 31 जनवरी को सेवानिवृत होने पर स्कूल प्रबंधन की ओर से विदाई दी गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजीत कुमार सिंह ने पुष्पमाला पहनाकर विदाई दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि रंजीत कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में उन्होंने अपने दायित्वो का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया। विद्यालय पर उपस्थित लोग इस पल सभी लोग भावुक हो गए।

रिटायर्ड लिपिक ने कहा कि एक टीम भावना से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त के बाद भी तालमेल बनाए रखना चाहिए। इससे आपस में मेलजोल बना रहता है।

वही नगर के समाज सेवियों ने कहा अपने कार्यकाल के दौरान बहुत ही सराहनीय कार्य किया। अब उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद समाज सेवा में भी कार्य करना चाहिए। साथी कर्मचारियों व समाज सेवी सभी ने पुष्पमाला पहनाकर विदाई कराई।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक रंजीत कुमार सिंह, संजय कुमार, तरुण मिश्रा, विनीता कुमारी, हेमलता कुमारी, मोहम्मद जुनैद, दीपक कुमार, रामनाथ, जितेंद्र व राम प्रसन्न उपाध्याय उर्फ बबुआ जी, वीरेंद्र तिवारी,

नंदकिशोर तिवारी, विजय प्रसाद, नागेंद्र तिवारी, राम विनोद तिवारी, अविनाश कुमार, संजय सर, मनीष सर, आलोक तिवारी, आशुतोष तिवारी, रजनीकांत तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button