मौलाना मजहरूल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मथुरापुर समस्तीपुर को मिली संबद्धता पत्र
मौलाना मजहरूल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मथुरापुर समस्तीपुर को मिली संबद्धता पत्र

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा मौलाना मजहरूल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मथुरापुर समस्तीपुर जो की ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय दरभंगा की एक संबद्ध ईकाई है को यूजीसी एक्ट 1956 की धारा 2(एफ) एवं 12(बी) अंतर्गत मान्यता प्रदान की गई है।

इस आश्य का एक पत्र संख्या F.No. 8-656/2023(CPP-I/C) दिनांक 01/02/2024 कुलसचिव ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय कामेश्वरनगर दरभंगा को संबोधित तथा इसकी प्रतिलिपि प्राचार्य मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मथुरापुर समस्तीपुर को ईमेल द्वारा प्राप्त हुआ है।

इस पत्र के आने पर महाविद्यालय परिवार में एक खुशी की लहर दौड़ गई। इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महाविद्यालय शाशी निकाय के अध्यक्ष मो० अबू तमीम ने सचिव मो० अबू सईद तथा प्राचार्य डॉ अंजुम वारिस को साधुवाद दिया है और कहा की इन लोगों के अथक प्रयास एवं परिश्रम द्वारा ही सह उपलब्धि संभव हुई है।

उन्होंने आशा व्यक्त किया की इसी प्रकार इनके लगन एवं परिश्रम से नित नई ऊंचाईयों को प्राप्त करता रहेगा।
