तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा लौरिया पहुंचने पर उमड़ पड़ा जन समुदाय

तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा लौरिया पहुंचने पर उमड़ पड़ा जन समुदाय

जे टी न्यूज, बेतिया: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला के लौरिया में महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव द्वारा निकाले गए जन विश्वास यात्रा के पहुंचने पर आयोजित महत्ती सभा को सम्बोधित करते हुए भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वयं यह कहा जा रहा है कि यह मोदी की गारंटी है। तो 2014 के लोकसभा चुनाव के समय सभी के खाते में 15 लाख रुपए आ जायेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव के समय दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने, 2022 तक सभी किसानों की आमदनी दोगुनी कर देने की गारंटी किसकी थी।


उन्होंने कहा कि मोदी जो कहते हैं वो करते नहीं और जो करते हैं वो कहते नहीं। यहीं इनका फासिस्ट चरित्र है। उन्होंने कहा कि आज देश के नौजवान, देश के मजदूर, देश की महिलाएं , देश के किसान मोदी सरकार की झूठ और फरेब से अक्रोशित है। यहीं कारण हैं कि किसान आन्दोलन की राह पर है। शंभू बॉर्डर सहित कई जगहों पर किसानों पर जानलेवा हमले किए जा रहे हैं। किसान चाहते हैं कि 19 नवंबर 2021 को तीनों काले कृषि कानून को टेलीविजन पर वापस लेने की घोषणा करते समय मोदी ने कहा था कि किसान आन्दोलन समाप्त कर घर जाएं। हम आपकी मांगों को आपके साथ बैठ कर पूरा करेंगे। क्या यह मोदी की गारंटी नहीं थी?


इसलिए आज देश का हर तबका मोदी हटाओ,देश बचाओ। भाजपा हटाओ,संविधान बचाओ। संघ हटाओ ,जनतंत्र बचाओ का नारा दे रहा है। मोदी सरकार को हटाए बगैर देश खुशहाल नहीं रह सकता। इस सभा को माकपा के जिला सचिव चांदसी प्रसाद यादव ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button