बिना लाईसेंस मुहर्रम पर्व पर नहीं निकाला जायेगा जुलूस
बिना लाईसेंस मुहर्रम पर्व पर नहीं निकाला जायेगा जुलूस

जे टी न्यूज,खजौली:खजौली थाना परिसर में शुक्रवार क थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवियो एवं मुसलमान समुदाय के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की। जिसमें उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निदेश दिये। कहा कि 17 जुलाई को मुहर्रम पर्व है। इस अवसर पर जुलूस निकालना एवं डीजे साउंड बजाना पूर्ण रूपेण प्रतिबंधित रहेगा। अगर कहीं से निकाला जाता है तो इसका लाईसेंस लेना अनिवार्ज है। बिना लाईसेंस के जुलूस निकालने पर कार्रवाई होगी। वहीं जुलूस का समय एवं रूट चार्ट स्पष्ट रूप से देना होगा ताकि जुलूस पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा मुसलमान समुदाय के लोगों से अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं करने की नसीहत दी। उन्होंने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से पर्व को शांतिपूर्ण तरीका से मनाने में सहायेग करने की अपील की। मौके पर अपर थाना अध्यक्ष राम कुमार, पीएसआई जितेश कुमार जिप सदस्य,दीपक कुमार सिंह,बीरेंद्र प्रसाद यादव, मुखिया अमरेंद्र सिंह, मोहमद अंसारी, उपेन्द्र प्रसाद सिंह, मुखिया जयप्रकाश मंडल, अर्जुन सिंह, मौसम श्रीवास्तव, रामकुमार सिंह, राम इकबाल, अमरेश चैधरी, नवीन चैधरी, राजेन्द्र प्रसाद यादव, मनोज झा, झोली पासमान,अब्दुल रहमान,मो समीम सहित अन्य मौजूद थे।


