जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह द्वाराआगामी स्वतंत्रता दिवस की तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह द्वाराआगामी स्वतंत्रता दिवस की तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठक

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : जिलाधिकारी समस्तीपुर योगेंद्र सिंह द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में दिनांक 23.7.2024 को आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 के मनाए जाने की तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठक की गई. तैयारी के क्रम में सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय द्वारा नजारत उप समाहर्ता से पृच्छा की गई की आमंत्रण कार्ड हेतु क्या तैयारी की जा रही है उनके द्वारा बताया गया कि एक सप्ताह के अंदर आमंत्रण कार्ड तैयार कर वितरण करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को पटेल फील्ड का निरीक्षण कर वहां स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने हेतु की जाने वाली संपूर्ण तैयारी का अवलोकन कर ससमय कार्य संपन्न कराने हेतु निर्देश दिया गया ।बैठक में उपस्थित नगर आयुक्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे नगर में साफ सफाई एवं रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु निर्देश दिया गया ।इसके अतिरिक्त परेड की तैयारी के संबंध में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय ,एनसीसी के पदाधिकारी एवं स्काउट गाइड के पदाधिकारी से की जा रही तैयारी की समीक्षा करते हुए उन्हें बेहतर तरीके से परेड करने हेतु पूर्व रिहर्सल कर सभी तैयारी पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया ।प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा को प्रोग्राम का मिनट टू मिनट तैयारी कर अनुमोदन प्राप्त करने हेतु निदेशित किया गया।

इसके अतिरिक्त विधि व्यवस्था हेतु विशेष कार्य पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को तथा अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता , उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त ,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा ,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्वतंत्रता दिवस तैयारी संबंधी समिति के सदस्य मौजूद थे. जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को तैयारी प्रारंभ करने हेतु निर्देशित करने के साथ ही पुनः इसकी समीक्षा बैठक शनिवार को करने हेतु निर्देश दिया गया. Ka


