स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. मुक्तेश्वर सिन्हा जी का 60वीं पुण्यतिथि मनाई गई

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. मुक्तेश्वर सिन्हा जी का 60वीं पुण्यतिथि मनाई गई

जे टी न्यूज, ताजपुर/समस्तीपुर : महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. मुक्तेश्वर सिन्हा जी का 60वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गरुवार को डॉक्टर मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल परिसर में उनके तैल चित्र पर समाजसेवी,

छात्र-छात्राओ एवं शिक्षकों द्वारा उनके जीवन पर चर्चा करते हुए श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया।

संस्था के प्राचार्य अंजलि केवट ने इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए बताया कि एक निर्धन सुदूर गांव में बसने वाले डॉक्टर मुक्खा ने शिक्षा के बल पर डॉक्टर बनकर राष्ट्र की सेवा की,

साथ ही भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपना सर्वस्व निछावर कर दिया। इस अवसर पर स्कूल की ट्रस्टी श्रीमती आशा सिन्हा,निदेशक आदर्श कुमार पिंटू,के एन ठाकुर,

एस एन सिंह,रोहित झा,हरिश्चंद्र, मनजीत,नागेंद्र,दुर्गेश,कल्पना ठाकुर,लक्ष्मी,निधि,रंजीता,

रवि, साक्षी,नरेंद्र देव,जूनी आदि लोगो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Related Articles

Back to top button