कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों को शत-शत प्रणाम

कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों को शत-शत प्रणाम


जे टी न्यूज, वैशाली/हाजीपुर: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राजद के प्रदेश सचिव शशि सिंह यादव ने सभा को संबोधन करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध का शुरुआत 3 मई 1999 से शुरू हुआ और 26 जुलाई 1999 को समापन हुआ! इसके पहले भी पाकिस्तान दो युद्ध हार चुका है पहले 1965 में और दूसरा 1971 में और तीसरा युद्ध 1999 में कारगिल युद्ध, वीर जवानों का अखंड साहस, बलिदान, पराक्रम यह बदौलत हिंदुस्तान का जीत हुआ कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों के वीरता को नमन करने हेतु हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है, भारत का उन सभी जवानों को सत सत प्रणाम है जिन्होंने देश के हित के लिए रक्षा करते हुए दुश्मन को मारते हुए अपने को बलिदान कर दिए, धन्य है ये वीर जवानों जैसे कैप्टन विक्रम बत्रा जिन्होंने लड़ते लड़ते दुश्मन को छक्के छुड़ा दिए और कारगिल के पॉइंट 4875 पर कब्जा जमाया, इन्हे मरणो उपरांत परमवीर चक्र प्रदान किया गया, दूसरी ओर लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे के साहस के बदौलत पाकिस्तानी सैनिक को धूल चटा दिया इन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र प्रदान किया गया, वही योगेंद्र सिंह यादव जैसे वीर जवान ने मोर्चा संभाला जो पाकिस्तानी सैनिक को धूल चटा दिया पाकिस्तानी सैनिक में भगदड़ मच गई उनके साहस और पराक्रम के बदौलत योगेंद्र सिंह यादव को 18 गोलियां लगने के बावजूद भी लड़ाई लड़ते रहे और अंत में भारत माता को दुश्मन के चुंगल से मुक्त कराया और टाइगर हिल पर तिरंगा फहराया ऐसे महान सपूत जो मात्र 19 वर्ष के अवस्था मे हि देश के सर्वोच्च सुरक्षा किए उन्हें परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया! धन्य है सभी बीर जवानों जिन्होंने देश के सुरक्षा हेतु, संपूर्ण पराक्रम और बलिदान के पथ पर चलते रहें ऐसे वीर जवानों को शत-शत प्रणाम सभा मे, पप्पू कुमार राज, संजय कुमार यादव, अधिवक्ता सुरेंद्र राय, आलोक सिंह कुशवाहा, शिवजी पासवान, अवधेश कुमार यादव, कौशलेंद्र कुमार यादव, इंजीनियर विपिन पासवान, शिक्षक राज किशोर राय, शिक्षक अशोक राय, सहित अन्य देशभक्त लोग शामिल थे

Related Articles

Back to top button