जनसुराज विचार मंच अरियाना में बुद्धिजीवियों की बैठक आयोजित बैठक में महानंदा नदी पर पुल निर्माण का मुद्दा छाया रहा*
जनसुराज विचार मंच अरियाना में बुद्धिजीवियों की बैठक आयोजित
बैठक में महानंदा नदी पर पुल निर्माण का मुद्दा छाया रहा*

जे टी न्यूज, कटिहार: जनसुराज विचार मंच के तत्वावधान में आजमनगर प्रखंड के अरिहाना पुराना सेंट्रल बैंक परिसर में बुद्धिजीवियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड संवाद सारथी स्वरूपानंद राय ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संवाद सारथी प्रवीण कुमार झा एवं पूर्व मुखिया कृष्णानंद राय रहे। बैठक में आजमनगर प्रखंड की स्थानीय समस्या एवं जनसुरज विषय पर विस्तार रूप से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया कृष्णानंद राय ने कहा कि इन दोनों लोगों को सही ढंग से न्याय नहीं मिल रहा है। जनसुराज की सरकार बनेगी, तो सभी लोगों को सही-सही सही-सही ढंग से न्याय मिलेगी। यह इलाका बार प्रभावित क्षेत्र है। यहां के लोग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। बैठक को संबोधित करते हुए जिला संवाद सारथी प्रवीण कुमार झा ने कहा कि जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को सरकार करने में के लिए गांव-गांव में पदयात्रा कर रहे हैं। श्री झा ने कहा कि जैन स्वराज विचार मंच के द्वारा प्रत्येक प्रखंड में कमेटी का गठन किया जा रहा है। आजमनगर में भी जल्द ही कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड संवाद सारथी स्वरूपानंद राय ने कहा कि जनसुरज विचार मंच के द्वारा आम लोगों के बीच स्थानीय समस्याओं को लेकर कार्य कर रही है।

मुखिया विजय प्रकाश केवट ने कहा कि इन सरकार में जनप्रतिनिधियों के वायदे के अनुरूप कुछ भी नहीं मिल रहा है। जैसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना शौचालय योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है। लाभुकों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। जनप्रतिनिधि के अनुरूप जनता जनप्रतिनिधि जनता के बीच खड़ा नहीं उतर पा रही है। बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया प्रतिनिधि कन्हैया लाल मंडल ने कहा कि इस क्षेत्र की सबसे ज्वलंत समस्या महानंदा नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण होना चाहिये। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पार्षद अब्दुल सुभान ने कहा कि अरियाणा को प्रखंड का दर्जा मिलना चाहिए।

रमन कुमार सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र को दो भागों में बांट दिया गया है। जिसके कारण सर्वांगीण विकास नहीं हो पा रही है। पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार घोष ने कहा कि इस क्षेत्र का मूलभूत समस्या बढ़ है। यह बार प्रभावित क्षेत्र है। बाढ़ के समय तीन माह तक प्रखंड वासियों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बैठक में पूर्व सरपंच मोहम्मद जफर, मनोज कुमार झा, मोहम्मद नजाम, नवीन कुमार मंडल, कन्हैया मिश्रा,नारायण प्रसाद दीवाना, मोहम्मद आरिफ, भोला नाथ मंडल, भोला मंडल, जितेंद्र कुमार झा, शंभू कुमार, संजीव कुमार,संगीता राय,लक्ष्मी राय,अरुण कुमार साह,राजीव कुमार झा, चैतन्य कृष्ण सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।


