शहीद जगदेव बाबू का 102 वाँ जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

शहीद जगदेव बाबू का 102 वाँ जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

जे टी न्यूज़, कटिहार: शहर के शहीद जगदेव चौक, न्यू मार्केट, कटिहार में शहीद जगदेव बाबू का 102 वाँ जन्मदिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।इस अवसर पर सर्वप्रथम जगदेव बाबू के प्रतीमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया। राष्ट्रीय लोक जनता दल के जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने कहा आज ही के दिन 2 फरवरी 1922 को जगदेव बाबू का जन्म जहानाबाद के कुर्था प्रखंड में हुआ था।

जो शोषित,वंचित,दलित,महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा समाज के आवाज थे।उन्होंने उनके हक और अधिकार के लिए आवाज उठाते थे और संघर्ष करते थे।उन्होंने ही नारा दिया था सौ ने नब्बे शोषित है। नब्बे भाग हमारा है।जब शोषित एवम वंचित समाज के हक और अधिकार के लिए जब वह 5 सितंबर 1974 को धरना दे रहे थे तभी तत्कालीन कांग्रेस की सामंतवादी सरकार उनकी हत्या करवा दिया।

आज वह मरकर भी अमर है।हम सब उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं।इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री श्री रामप्रकाश महतो जी ने सरकार से जगदेव बाबू को भारत रत्न देने की मांग किए।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनोज राय ने भी जगदेव बाबू के जीवनी पर विस्तार से चर्चा किए।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से रालोजद के जिला महासचिव दयानंद कुशवाहा,

प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा,विमल साह, न्यु मार्केट कुशवाहा संघ के अध्यक्ष श्री रामइकबाल सिंह,सुरेंद्र सिंह,विंदेश्वर सिंह, सिंहेश्वर सिंह,बबलू कुशवाहा,

सचिदानंद पटेल,सतीश मेहता,विनोद कुमार मेहता,पप्पू कुमार,राजेंद्र मेहता,रूपेश सिंह,संजय कुशवाहा,दिलीप सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button