हम राष्ट्रीय उत्सव सा मनाएं

हम राष्ट्रीय उत्सव सा मनाएं

जे टी न्यूज
राज भाषा को सभी जन
राष्ट्र भाषा अब बनाएँ ।
औ’ हिन्दी-दिवस को हम
राष्ट्रीय उत्सव सा मनाएं ।।

सोच करके देखीये तो
देश की है शान हिन्दी।
सभी भारतवासियों का
आज है है अरमान हिन्दी।
आपसीमतभेदभुलाकर, एकता हम सब दिखायें।
औ’ हिन्दी-दिवस को हम
राष्ट्रीय उत्सव सा मनायें ।
देश है आजाद जब तो
क्यों यहाँ पर तंत्र हिन्दी ।
राष्ट्र भाषा के सिहासन
क्यों नहीं आसीन हिन्दी?
आज की हिन्दी भुगत रही है बहुत सी यातनायें ।
औ’ हिन्दी-दिवस को हम
राष्ट्रीय-उत्सव सा मनाएं ।।
अन्य भाषा हो न सकती
देश की है राष्ट्र भाषा ।


मात्र हिन्दी पर टिकी है
हम सब लोगों की आशा।
एक ही भाषा देश की हो
अलख ऐसा हम जगाएं ।।
औ’ हिन्दी-दिवस को हम
राष्ट्रीय उत्सव सा मनाएं ।।
है न भाषा यहाँ हिन्दी
सम कोई शक्तिशाली ।
राष्ट्र में भाषा यही है
सबों मे सबसे निराली ।
आज हिन्दी को ही प्रतिष्ठा
हम सब मिलकर दिलाएं।
औ’ हिन्दी -दिवस को हम
राष्ट्रीय उत्सव सा मनाएं ।।


हिन्दीतर विद्वानों को भी
योगदान बतलाएं हम ।
विभिन्नभाषा के गुलसनमे
हिन्दी – पुष्प खिलाएं ।
शंखनाद कर दो हिन्दी का,
हिन्दी सबको पढ़ायें ।
औ’ हिन्दी-दिवस को हम
राष्ट्रीय-उत्सव सा मनाएं।।

आपसी मतभेद भुलाकर,
एकता हम सब दिखाएं ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button