योगापट्टी प्रखण्ड के वासोपट्टी पंचायत के बकुचिया गांव के लोगों ने सड़ा चावल लेने से इंकार किया

योगापट्टी प्रखण्ड के वासोपट्टी पंचायत के बकुचिया गांव के लोगों ने सड़ा चावल लेने से इंकार किया


जे टी न्यूज़, बेतिया : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की योगापट्टी प्रखंड के बासोपट्टी पंचायत के बकुचिया गांव वार्ड न . 7 के राजन साह, सौकाही राम,जाकिर मियां,रमेश नट,बैजनाथ साह आदि गरीबों को राशन में सड़ा हुआ चावल मिलने पर उपभोक्ताओं ने विरोध व्यक्त किया।
इसके बाद बकूचिया गांव के स्थानीय डीलर ने योगापट्टी खाद्य गोदाम मैनेजर द्वारा मनमानी तरीके से सड़ा हुआ चावल देने की बात बताई। जब योगापट्टी प्रखंड के पार्टी नेता मनोज कुशवाहा ने योगापट्टी गोदाम मैनेजर से बात की, तो उन्होंने धौंस देते हुए कहा कि मैं आपके ऊपर रंगदारी का मुकदमा कर दूंगा।

आप जहां भी जाएं हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा। पार्टी की बिहार राज्य सचिवमंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव ने अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया से मांग की है कि घटना की जांच कर प्रबंधक के मनमानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उस पर मुकदमा चलाकर गिरफ्तार किया जाय।

Related Articles

Back to top button