जनता दरबार में थानाध्यक्ष व सी आई अनिल रंजन दुबे सुने फरियादियों की फरियाद
जनता दरबार में थानाध्यक्ष व सी आई अनिल रंजन दुबे सुने फरियादियों की फरियाद

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)जिला रोहतास अंतर्गत करगहर थाना में शनिवार के दिन फरियाद दिवस व जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के कोने-कोने से फरियादी मौजूद रहें। बहुत सारे ऐसे लोग उपस्थित थे जिसे सी आई अनिल रंजन दुबे व करगहर थानाध्यक्ष विजय कुमार द्वारा मामले को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए मौखिक ही समझा बुझा कर संतुष्ट कर दिए। लोग खुश होकर अपने घर को भी लौट गए। वही थानाध्यक्ष व सी आई अनिल रंजन दुबे द्वारा समझाए गए निर्देशों पर चलने को तैयार भी थे। परंतु दो मामले बहुत काफी पेचीदा था। जिसे लेकर थानाध्यक्ष व सी आई अनिल रंजन दुबे उसके आवेदन को गंभीरता पूर्वक ध्यान से पढ़ते हुए ऑन द स्पॉट हल निकाल दिए। पहला मामला प्रखंड अंतर्गत पिपरा निवासी प्रभावती देवी पति वीर बहादुर सिंह बनाम राजू सिंह पिता अजय सिंह रैयती भूमि में आर काटने को लेकर विवाद हेतु 28/12/2024 को सीमांकन करने का दिशा निर्देश दिए। तथा दूसरा मामला त्रिलोकपुर निवासी नाजो बेगम पति मुस्लिम मियां बनाम संजय पासवान राजू पासवान विजय पासवान तीनों पिता दरोगा पासवान रैयती भूमि में रास्ता को लेकर विवाद था परंतु दूसरा पक्ष नदारत था। दूसरे पक्ष को अगले शनिवार को जनता दरबार मे नोटिस के माध्यम से आने की सूचना दी गइ। मौके पर थानाध्यक्ष विजय कुमार सी आई अनिल रंजन दुबे व कर्मचारी ऋषि कुमार के साथ बहुत सारे फरियादी गण उपस्थित रहें।




